Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: उत्तराखंड रोडवेज संविदा विशेष श्रेणी कर्मचारी संगठन की हुई बैठक

रानीखेत (अल्मोड़ा) से जुड़ी खबर सामने आई है। यहां उत्तराखंड रोडवेज संविदा विशेष श्रेणी कर्मचारी संगठन की बैठक आयोजित हुई।

समस्याओं के समाधान पर हुई चर्चा-

जिसमें समस्याओं के समाधान पर चर्चा हुई। इस बैठक में नियमितीकरण और समान काम समान वेतन के लिए संघर्ष का संकल्प लिया गया। इस दौरान नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। इसके तहत पंकज तिवारी शाखाध्यक्ष चुने गए। वक्ताओं ने कहा कि वह लोग वर्षों से सेवाएं दे रहे हैं। इसके बावजूद समान काम और समान वेतन समेत उनका नियमितीकरण भी नहीं हो सका। इसके बाद शाखा की नई कार्यकारिणी गठित की गई।

इन्हें मिली जिम्मेदारी-

इसके लिए पंकज तिवारी अध्यक्ष, मो. जफर मंत्री, मनोज कुमार बिष्ट, प्रदीप सिंह उपाध्यक्ष, गोपाल नैनवाल संगठन मंत्री, हिम्मत सिंह संयुक्त मंत्री, गणेश आर्य प्रांतीय सदस्य चुने गए। विनोद टम्टा, हरीश पांडे, दीप सिंह क्षेत्रीय सदस्य, दीपक जीना, गोविंद सिंह कार्यालय मंत्री बने।

Exit mobile version