Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: चौखुटिया पुलिस ने ब्लाँक के विभिन्न स्कूलों के स्काउट/गाईडों को नशे के विरुद्ध किया जागरुक

आज दिनांक 09.09.2022 को चौखुटिया पुलिस द्वारा राजकीय इन्टर कॉलेज गनाई में उपस्थित चौखुटिया ब्लाक के विभिन्न स्कूलों के स्काउट/गाइडों को नशे से होने वाले दुष्प्रभाव के बारे में जानकारी देकर कभी नशा न करने के लिए प्रेरित किया गया।

दी आवश्यक जानकारी-

जिसमें यह भी बताया गया कि आपके गाँव में या आसपास कोई नशे से सम्बंधित पदार्थ बेचता है,उसकी सूचना पुलिस को दे। इसके साथ साथ यातायात नियमों ,महिला सुरक्षा संबंधी कानून, साइबर अपराध ,बाल अपराध व उत्तराखंड पुलिस एप के संबंध मे विस्तृत रूप से जानकारी दी गई, साइबर अपराध/पुलिस सहायता से संबंधित टोल फ्री नंबरो के संबंध में जानकारी दे कर जागरूक किया गया।

Exit mobile version