Site icon Khabribox

रानीखेत: एसएसबी सीमांत मुख्यालय की आईजी चान्स ने ‌संभाली कामान

रानीखेत से जुड़ी खबर सामने आई है। यहां गनियाद्योली स्थित सशस्त्र सीमा बल के सीमांत मुख्यालय में शुक्रवार को नवनियुक्त महानिरीक्षक चान्स कैशिंग ने पदभार ग्रहण किया। महानिरीक्षक चान्स ने बेजपारा, असम से स्थानांतरित होकर रानीखेत सीमांत मुख्यालय की कमान संभाली है। इस अवसर पर‌‌ मुख्यालय के अधिकारियों, कार्मिकों ने नये‌ आईजी का स्वागत किया।

योजनाओं के संबंध में ली जानकारी-

इस दौरान बल की टुकड़ी ने उनके सम्मान में गार्ड ऑफ ऑनर पेश किया। आईजी ने गारद का निरीक्षण करने के बाद अधिकारियों, कर्मचारियों से परिचय प्राप्त किया।
इससे पहले उन्होंने शहीद स्मारक पर पुष्पचक्र अर्पित कर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। आईजी कैशिंग ने अधिकारियों के साथ बैठक कर सीमांत की विभिन्न गतिविधियों और संचालित कार्य योजना के बारे में विस्तार से जानकारी ली। उन्होंने अधिकारी, कर्मचारियों से इमानदारी और निष्ठापूर्वक दायित्वों का निर्वहन करने का आह्वान किया।

Exit mobile version