Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: होटल मैनेजमेंट के 17 छात्र-छात्राओं का ताज होटल की अलग-अलग शाखाओं के लिए हुआ चयन

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। यहां जगत सिंह बिष्ट राजकीय होटल मैनेजमेंट कैटरिंग संस्थान मे गुरुवार को कैंपस सेलेक्शन कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

होटल मैनेजमेंट के छात्रो का प्लेसमेंट-

जिसमें टाटा ग्रुप की ओर से प्रतिनिधि मंडल आए। इसमें कैंपस सेलेक्शन कार्यक्रम में ताज होटल के मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के लर्निंग एंड डेवेलपमेंट मैनेजर दीपक जॉर्ज थॉमस, जिंजर होटल के मैनेजर मुकेश कुमार, ताज कॉर्बेट रामनगर से ह्यूमन रिसोर्स डिपार्टमेंट के प्रदीप कुमार और असिस्टेंट मैनेजर रोहित कुमार प्लेसमेंट के लिए संस्थान में पहुंचे।

ताज होटल के लिए चयन-

जिसमें संस्थान के 31 बच्चों का साक्षात्कार लिया गया उनमें से 17 छात्र-छात्राओं को टाटा ग्रुप के प्रतिनिधियों ने ताज होटल की अलग-अलग शाखाओं के लिए चयनित किया। इसमें काजोल, उन्नति, निशा, प्रियंका, अरुण, शुभम तिवारी, रक्षित, मयंक, पंकज, रितेश, गौरव नेगी, मोहित, सौरभ, नवल, अंकित कमल, मृत्युंजय और नीरज चयनित हुए।

Exit mobile version