Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: डोटलगांव में जल्द लगेगा बीएसएनएल का टॉवर, कंपनी की टीम ने किया क्षेत्र का सर्वे

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई हैं। द्वाराहाट (अल्मोड़ा) के डोटलगांव में जल्द बीएसएनएल का टॉवर लगने जा रहा है। जिसके बाद लोगों की समस्या दूर होगी।

डोटलगांव को मिला मोबाइल टाॅवर‌ का गिफ्ट-

जिस पर इस क्षेत्र में कंपनी की टीम ने सर्वे कर लिया है। दिल्ली में रह रहे प्रवासी ग्रामीणों की सामाजिक संस्था डोटलगांव सेवा समिति की पहल पर यह हुआ। जिसके बाद सरकार ने उक्त समस्या का संज्ञान लेते हुए बीएसएनएल टावर की स्वीकृति प्रदान की है।

Exit mobile version