Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: शराब पीकर वन वे नियम का उल्लंघन करने पर चालक गिरफ्तार, व मोबाइल प्रयोग/बिना कागजात के 01 बुलेट मोटरसाइकिल सीज

शहर मे टैक्सी स्टैंड तिराहे से बस स्टैंड की ओर वन वे में वाहन दौड़ाने पर इंटरसेप्टर प्रभारी जीवन सामंत द्वारा वाहन संख्या UP02C5642 मारुति 800 चालक नरेंद्र सिंह पुत्र पदम सिंह निवासी ग्राम ऐरोड, रानीखेत अल्मोड़ा को रोके जाने पर वाहन चालक शराब के नशे मे वाहन चला रहा है ,जिस पर वाहन चालक को शराब के नशे में वाहन चलाने एवम वन वे के उलंघन करने पर गिरफ्तार कर वाहन को मौके पर सीज किया।

वाहन‌ सीज-

इसके अलावा चालक के ड्रायविंग लाईसेंस निरस्तीकरण हेतु भेजा गया। तथा 01 बुलेट मोटरसाइकिल को मोबाइल प्रयोग करने एवम बिना कागजात के वाहन चलाने पर सीज किया गया।

Exit mobile version