Site icon Khabribox

अल्मोड़ा की चेतना लटवाल ने ‌भारत के अंतिम गांव माणा में चीन सीमा पर फहराया तिरंगा

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा की बेटी चेतना लटवाल ने एक नया कीर्तिमान बनाया है।

छह सदस्यीय महिला दल की लीडर रही चेतना-

चेतना लटवाल ने उच्च हिमालयी क्षेत्रों की साहसिक यात्रा पूरी कर भारत के अंतिम गांव माणा में चीन सीमा पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया है। चेतना लटवाल अल्मोड़ा टीम लीडर रही। जिसमें उन्होंने छह सदस्यीय महिला दल की अगुआई की। चेतना लटवाल अब तक केदार कंठा, पिंडारी, सुंदरढूंगा, रूपकुंड, तुंगनाथ, चोपता, देवरियाताल, नामिक ग्लेशियर, धाकुड़ी पास आदि चोटियां चढ़ चुकी हैं।

देश के आखिरी गांव पर तिरंगा फहराने वाली चेतना बनी जनपद की पहली पर्वतारोही-

इनकी टीम सात सितंबर को देहरादून से छह सदस्यीय महिला दल उच्च हिमालयी क्षेत्रों की यात्रा को रवाना हुई। जिसमें साहसिक यात्रियों ने बदरीनाथ, फूलों की घाटी समेत तमाम उच्च पड़ावों को पार कर सबसे ऊंचे हेमकुंड लगभग 4360 मीटर पर पड़ाव डाला। यात्रा के दौरान चेतना व अन्य महिला यात्री चीन सीमा से लगे भारत के अंतिम गांव माणा पहुंची। किसी महिला टीम लीडर की अगुआई में उच्च हिमालयी क्षेत्रों की चढ़ाई और देश के आखिरी गांव पर तिरंगा फहराने वाली चेतना जनपद की पहली पर्वतारोही हो गई हैं।

Exit mobile version