Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री संगठन विजय सारस्वत ने ली कार्यकर्ताओं की बैठक, कहीं यह बात

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री संगठन विजय सारस्वत ने मंगलवार को अल्मोड़ा में कार्यकर्ताओं की बैठक ली।

कहीं यह बात-

जिसमें उन्होंने कांग्रेस संगठन की मजबूती और विस्तार गहन मंथन किया। विजय सारस्वत ने कहा कि पूरे देश में कांग्रेस का माहौल बना हुआ है। भाजपा सरकार खिलाफ आम जनता महंगाई, बेरोजगारी और झूठे वादे को लेकर आक्रोशित हुई है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संगठित होकर पार्टी की मजबूती के लिए काम करना होगा।

यह लोग रहें मौजूद-

इस अवसर पर कांग्रेस प्रदेश महामंत्री विजय सारस्वत, नैनीताल कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सतीश नैनवाल, अल्मोड़ा जिलाध्यक्ष पीतांबर पांडे, विधायक मनोज तिवारी, नगर पालिका अध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी, नगर अध्यक्ष पूरन सिंह रौतेला, हवालबाग के पूर्व प्रमुख रमेश सिंह भाकुनी, प्रदेश सचिव गोपाल सिंह चौहान, जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष ताराचंद जोशी, सेवादल के संजय दुर्गापाल, परितोष जोशी, रॉबिन भंडारी, दान सिंह नेगी, चतुर सिंह मेहता, रमेश नेगी आदि मौजूद रहे।

Exit mobile version