Site icon Khabribox

द्वाराहाट: थाना द्वाराहाट में नियुक्त होमगार्ड ने राह में मिले पचास हजार रूपए असली मालिक को ढूंढ लौटाए

थाना द्वाराहाट मे नियुक्त होमगार्ड दीपचंद पांडे‌ को बाजार क्षेत्र में घटगाड़ तिराहे पर यातायात ड्यूटी के दौरान एक काले रंग का ऑफिस बैग मिला, जिसके अंदर 50,000 ₹ नगद,बैंक पासबुक atm एवं अन्य महत्वपूर्ण अभिलेख थे।

होमगार्ड ने पेश की इमानदारी की मिसाल-

जिस पर होमगार्ड दीपचंद पांडे ने अभिलेखों में अंकित पते के आधार पर बैग के मालिक का पता लगाया और बैग मालिक लाल सिंह पुत्र उमेश सिंह निवासी ग्राम देवराड़ा गूंठ पोस्ट कफड़ा को बुलाकर उसका खोया हुआ बैग नगदी 50,000 ₹ अन्य जरुरी कागजात अभिलेख सुपुर्द किए गए, नगदी व अन्य सामान सकुशल वापस पाकर मालिक ने होमगार्ड का आभार जताया।

जनता ने भी की प्रशंसा-

प्रदीप कुमार राय एसएसपी अल्मोड़ा ने होमगार्ड दीपचंद पांडे की प्रशंसा करते हुए कहा आपकी‌ ईमानदारी ने खाकी को गौरवान्वित किया है। होमगार्ड द्वारा दिखाई गई ईमानदारी की थानाध्यक्ष द्वाराहाट राजेंद्र सिंह बिष्ट व स्थानीय जनता ने भी भूरी भूरी प्रशंसा‌ की।

Exit mobile version