Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: पुलिस की आँपरेशन मुक्ति टीम ने बाल भिक्षावृत्ति की रोकथाम के लिए चलाया अभियान

प्रदीप कुमार राय एसएसपी अल्मोड़ा के निर्देशन पर अल्मोड़ा पुलिस की आँपरेशन मुक्ति टीम द्वारा अल्मोड़ा नगर के माल रोड लाला बाजार चौक बाजार आदि स्थानों पर आमजनमानस को बाल भिक्षावृत्ति व बाल अपराधों के प्रति जागरुक करने हेतु बैनर पम्पलेट चस्पा किये गये।

लोगों से की यह अपील-

इस दौरान लोगों से बालभिक्षावृत्ति की रोकथाम में अपना योगदान देते अपने आस-पास होने वाले बालश्रम एवं बाल भिक्षावृत्ति की जानकारी तत्काल पुलिस को देने की अपील की गई। आपरेशन मुक्ति का उद्देश्य भिक्षावृत्ति में लगे बच्चों को भिक्षा से शिक्षा की ओर अग्रसर कर उनके भविष्य को उज्जवल बनाना है।

यह लोग रहें मौजूद-

अभियान के दौरान आँपरेशन मुक्ति टीम के कानि0 अनिल कुमार, कानि0 बालम सिंह, महिला का0 पायल मौजूद रहे।

Exit mobile version