Site icon Khabribox

अल्मोड़ा के आदित्य ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीता कांस्य पदक

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। रायपुर में इंडिया छत्तीसगढ़ इंटरनेशनल बैडमिंटन चैलेंज 2022 चल रहा है।

आदित्य का शानदार प्रदर्शन-

जिसमें अल्मोड़ा के आदित्य जोशी ने देश का प्रतिनिधित्व करते हुए शानदार प्रदर्शन कर कांस्य पदक जीत लिया है। इस संबंध में उत्तरांचल राज्य बैडमिंटन संघ के सचिव बीएस मनकोटी ने बताया कि प्री क्वार्टर फाइनल में आदित्य जोशी ने आर्य भिवपथाकी को 21-18 ,16-21, 21-9 से हराया। क्वार्टर फाइनल में आदित्य जोशी ने भारत के ही सतीश कुमार करुणाकरण को 21-23 , 21-16, 21-18 से हराकर सेमीफाइनल में स्थान बनाया। सेमीफाइनल में आदित्य जोशी की टक्कर टूर्नामेंट के चौथे सीड अजय जयराम से हुई जिसमें आदित्य जोशी को 15-21, 21-11 और 11-21 से हार का सामना करना पड़ा। आदित्य को कांस्य पदक मिला।

दी बधाई-

उत्तरांचल राज्य बैडमिंटन संघ की अध्यक्ष डॉ. अलकनंदा अशोक, पालिकाध्यक्ष प्रकाश जोशी, उत्तराखंड बैडमिंटन के चीफ कोच डीके सेन, जिला बैडमिंटन संघ अल्मोड़ा के अध्यक्ष प्रशांत जोशी, उपाध्यक्ष प्रशासनिक गोकुल मेहता, उपाध्यक्ष राकेश जायसवाल, सचिव डॉ. संतोष बिष्ट, सह सचिव संजय नज्जौन, कोषाध्यक्ष नंदन रावत, डीएसओ अरुण बंग्याल ने स्मृति नगरकोटी आदि ने आदित्य जोशी और उनके पिता कोच अतुल जोशी को बधाई दी है।

Exit mobile version