Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: पुलिस और पर्यटन की संयुक्त टीमों ने होटलों व होम स्टे का किया निरीक्षण, 12 होटलों को जारी किया नोटिस

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में प्रशासन, पुलिस और पर्यटन की संयुक्त टीमों ने कासारदेवी क्षेत्र के होटलों और होम स्टे का निरीक्षण किया।

टीम का चैकिंग अभियान-

जिस पर बगैर पंजीकरण चल रहे छह होटल और होम स्टे के स्वामियों को नोटिस जारी किए गए। वहीं रानीखेत में संयुक्त मजिस्ट्रेट जय किशन के नेतृत्व में प्रशासन, पर्यटन विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने तहसील के होटल, रिजॉर्ट और होम स्टे का निरीक्षण किया। विभिन्न अनियमितताएं मिलने पर छह रिजॉर्ट संचालकों को नोटिस जारी किए गए हैं।

Exit mobile version