Site icon Khabribox

अल्मोड़ा में आज “आंखें खोलो, चुप्पी तोड़ो” रैली का आयोजन

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। आज अल्मोड़ा में रैली का आयोजन किया जा रहा है।

रैली में जनता से शामिल होने की अपील-

अल्मोड़ा जिला मुख्यालय में आज यानी मंगलवार को उपपा के आह्वान पर आंखें खोलो, चुप्पी तोड़ो रैली का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें ज्यादा से ज्यादा लोगों से रैली में शामिल होने की अपील की गई है।

रैली का आयोजन-

इस संबंध में उपपा के केंद्रीय अध्यक्ष पीसी तिवारी ने कहा कि राज्य में कानून व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है। इसी के चलते पहले दलित नेता जगदीश चंद्र और अब अंकिता भंडारी हत्याकांड जैसी जघन्य वारदात सामने आई है। उन्होंने आरोप लगाया कि अपराधियों को सरकार को सीधा संरक्षण मिल रहा है। इसी के चलते राज्य में अपराध बढ़ते जा रहे हैं। इसी को देखते हुए मंगलवार को अल्मोड़ा में तमाम संगठनों की ओर से रैली निकाली जा रही है।

Exit mobile version