Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: UKSSSC घोटाला व बेरोजगारी से परेशान युवाओं ने गोल्ज्यू मंदिर में लगाई न्याय की गुहार

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। जिस पर अल्मोड़ा के चितई गोलू देवता मंदिर में कई युवाओं, उत्तराखंड क्रांति दल और राज्य आंदोलनकारी ने एकजुट होकर न्याय की गुहार लगाई।

UKSSSC घोटाला मामला-

इस दौरान ढोल-नगाड़ों के बीच नारेबाजी करते हुए सभी गोलू देवता के मंदिर पहुंचे और दरबार में चिट्ठी लिखकर न्याय मांगा। जिसमें अल्मोड़ा के डाना गोलू देवता के मंदिर से इस यात्रा को शुरू किया गया। ढोल-नगाड़ों के साथ सभी चितई गोलू देवता मंदिर पहुंचे‌। इसके बाद अल्मोड़ा के मल्ला महल से कलेक्ट्रेट स्थानांतरित किए जाने का रोष, UKSSSC घोटाला और उत्तराखंड में बढ़ती बेरोजगारी को लेकर गोलू देवता मंदिर जाकर अर्जी लगाई।

Exit mobile version