March 29, 2024

Khabribox

Aawaj Aap Ki

अल्मोड़ा: स्तरीय खेल महाकुंभ का हुआ आयोजन, बालक-बालिकाओं का शानदार प्रदर्शन

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। यहां विकासखंड हवालबाग के न्याय पंचायत स्तरीय खेल महाकुंभ का आयोजन किया गया।

खेल महाकुंभ प्रतियोगिता-

जिसमें अंडर 14 छात्रा वर्ग की 60 मीटर दौड़ में गुंजन आर्या, छात्रों की 60 मीटर दौड़ में हर्षित मुस्यूनी, छात्राओं की 100 मीटर दौड़ में गुंजन आर्या, छात्रों की 100 मीटर दौड़ में आकाश बगड़वाल, छात्रों की 600 मीटर दौड़ हर्षित मुस्यूनी, छात्राओं की 600 मीटर दौड़ में गुंजन आर्य, छात्राओं की ऊंची कूद में भावना बिष्ट, छात्रों की ऊंचीकूद में सौरभ कुमार प्रथम रहे। अंडर 17 छात्रों की 100 मीटर दौड़ में राहुल आर्या, छात्राओं की 100 मीटर दौड़ रजनी आर्या, छात्रों की 200 मीटर दौड़ में विनीत कांडपाल, छात्राओं की 200 मीटर दौड़ में रजनी आर्या, छात्रों की 400 मीटर में विजय सिंह बिष्ट, छात्राओं की 400 मीटर दौड़ में शशि बिष्ट प्रथम, छात्रों की 800 मीटर दौड़ में कमल भट्ट, छात्राओं की 800 मीटर दौड़ में रितु नेगी, छात्रों की लंबीकूद में निखिल बिष्ट, छात्राओं की लंबीकूद में सुहानी बिष्ट प्रथम रही।