Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: भूमि खरीदने को लेकर सह खातेधारक पर भूमि विक्रेता को पीटने का आरोप, दोनों पक्षों ने कोतवाली पुलिस में दी तहरीर

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा जिले में भूमि संबंधित विवाद के लगातार मामले बढ़ लगे हैं। एक ऐसा ही मामला सामने आया है।

जानें पूरा मामला-

जानकारी के अनुसार डीनापानी निवासी अजय शाह ने कोतवाली में दी तहरीर में कहा कि ग्राम मटेना में उसने भूमि खरीदी। बीते एक अक्टूबर को राजस्व उप निरीक्षक ने क्रय किए खेत पर सर्वे के लिए बुलवाया। जिस पर पहले से मौके पर मौजूद धन सिंह निवासी गधौली ने अजय पर हमला कर दिया। गांव में जमीन कैसे खरीदी जैसे तर्क देकर गाली-गलौच शुरू कर दी। इस दौरान शिकायतकर्ता को बुरी तरह पीट दिया। ग्रामीणों ने बड़ी मुश्किल से मामला शांत कराया। वहीं आरोप है कि धन सिंह अजय से यह भूमि कम दाम में उसे बेचने का दबाव बना रहा था। वहीं क्रय की गई भूमि से एंगिल भी तोड़ खेत पर जबरन अपना हक बता रहा है। विक्रेता मोहनी मेहरा और अमित मेहरा को भी जान से मारने की धमकी देते हुए गाली-गलौच किया। पीड़ित ने जिला अस्पताल पहुंच अपना उपचार करवाया। इधर दूसरे पक्ष ने भी पुलिस को तहरीर दी है।

पुलिस कर रही मामले की जांच-

मामले में दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के विरुद्ध काेतवाली पुलिस में तहरीर दी है। वहीं पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Exit mobile version