Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: विजयदशमी: आज निकलेगा रावण परिवार के पुतलों का भव्य जुलूस

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। आज‌ दशहरा महोत्सव है। पूरे देश में बड़ी धूमधाम से यह महोत्सव आयोजित किया जाता है।

दशहरा महोत्सव-

वहीं आज अल्मोड़ा में भी नगर में रावण परिवार के पुतलों का भव्य जुलूस निकलेगा। साथ ही नगर में बनने वाली सभी माताओं की भी झांकियां निकाली जाएगी। अल्मोड़ा में दशहरा पर्व पर पुतले बनाने की परंपरा करीब 97 साल पुरानी है। शुरू में सिर्फ रावण का ही पुतला बनाया जाता था, लेकिन अब 30 सालों से दशहरा पर रावण परिवार के दो दर्जन से अधिक पुतलों का निर्माण किया जाता है। देर शाम हेमवती नंदन बहुगुणा स्टेडियम में पुतलों का दहन किया जाएगा। इससे पूर्व नगर में मां दुर्गा की शोभायात्रा निकाली जाएगी।

Exit mobile version