Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: बैडमिंटन खिलाड़ी अदिति ने शानदार प्रदर्शन कर जीता कांस्य पदक

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। गुजरात में आयोजित नेशनल गेम्स बैडमिंटन चैंपियनशिप में उत्तराखंड की टीम का शानदार प्रदर्शन रहा है।

अदिति ने जीता कांस्य पदक-

इस चैंपियनशिप के महिला एकल मुकाबले में अल्मोड़ा की अदिति भट्ट ने शानदार प्रदर्शन कर कांस्य पदक जीता है। इस संबंध में उत्तराखंड स्टेट बैडमिंटन संघ के सचिव बीएस मनकोटी ने बताया कि अल्मोड़ा की अदिति ने पहले चक्र में गुजरात की ऐशानी तिवारी को 21-11 व 21-18 से सीधे सेटों में हराकर क्वार्टर फाइनल में स्थान बनाया। क्वार्टर फाइनल में अदिति ने असम की अश्मिता चालिया को आसानी से 21-10 व 21-11 से हराकर सेमीफाइनल में स्थान बनाया। सेमीफाइनल में उनको नंबर एक सीड मालविका बसोड 10-21, 21-19 व 9-21 से हार का सामना करते हुए कांस्य पदक जीता।

Exit mobile version