Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: मौसम ने बदली करवट, लगातार हो रही बारिश से बढ़ी ठंड

अल्मोड़ा में लगातार बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग ने आज भी भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। जिसके बाद मौसम करवट बदल रहा है।

बारिश का दौर-

गुरुवार रात से काले बादल छा गए थे। शुक्रवार तड़के झमाझम बारिश हुई और सुबह तक बारिश चलते रही। इससे तापमान में गिरावट दर्ज हुई है। कुछ क्षेत्रो में सुबह तेज बारिश के साथ हवा चली। इसके साथ ही कल शुक्रवार से लगातार हो रही बारिश के बाद ठंड में इजाफा हो रहा है। आज भी लगातार बारिश का दौर जारी है। जिससे लोगों के ‌गर्म कपड़े निकलने शुरू हो गये है।

Exit mobile version