Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: “इवनिंग स्टाँर्म” अभियान के अंतर्गत पुलिस ने 51 लोगों के विरुद्ध की कार्यवाही, 1 वाहन सीज

प्रदीप कुमार राय एसएसपी अल्मोड़ा‌ द्वारा दिये गए सख्त निर्देश पर “इवनिंग स्टाँर्म” अभियान में दिनाँक 23/05/2022 को अल्मोड़ा जनपद के सभी थाना/चौकी पुलिस द्वारा होटल, ढाबों, ठेलियों, सार्वजनिक स्थानों पर आकस्मिक चैकिंग के दौरान शराब पीने /पिलाने वाले कुल – 19 लोगों‌ के विरुद्ध आवश्यक कार्यवाही कर जुर्माना वसूला गया ।

जारी रहेगा अभियान-

बिना हेलमेट/बिना लाईसेन्स/रैश ड्राइविंग/नशे मे वाहन चलाने/खतरनाक तरीके से वाहन चलाने वाले 32 वाहन चालकों के विरुद्ध मोटर अधिनियम के तहत चालानी कार्यवाही की गई । 01वाहन सीज। अभियान के दौरान कुल 20,000 रू0 जुर्माना वसूला गया। यह अभियान आगे भी जारी रहेगा ।

Exit mobile version