Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: कनिष्ठ सहायक पर शीघ्र कार्रवाई करने की उठाई मांग, ईई को सौंपा ज्ञापन

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। जल संस्थान की रानीखेत शाखा के कर्मचारियों से अभद्रता करने वाले कनिष्ठ सहायक के खिलाफ अल्मोड़ा और बागेश्वर जिले के जल संस्थान कर्मियों ने कार्रवाई की मांग की है।

कर्मचारियों ने दिया-

जिस पर अल्मोड़ा में सोमवार को कर्मचारी संगठन ने जल संस्थान के ईई अरूण कुमार सोनी को ज्ञापन सौंप कर कनिष्ठ सहायक पर शीघ्र कार्रवाई करने की मांग करते हुए संस्थान में धरना दिया। जिस पर पेयजल तकनीकी फील्ड कर्मचारी संगठन अल्मोड़ा के शाखा सचिव भुवन चंद्र पांडे ने बताया की रानीखेत कार्यालय के कर्मचारियों के साथ अभद्रता करने के विरोध में कुमाऊं के सभी जल संस्थानों में धरना दिया गया। बच्ची सिंह मेहरा की अध्यक्षता में अल्मोड़ा कार्यालय में धरना दिया।

Exit mobile version