Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: सर्वदलीय संघर्ष समिति ने डीडीए को समाप्त करने की मांग को लेकर दिया धरना

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। आज सर्वदलीय संघर्ष समिति ने जिला विकास प्राधिकरण को समाप्त करने की मांग को लेकर अल्मोड़ा में धरना दिया।

समिति संयोजक ने कही यह बात-

जिस पर समिति संयोजक और पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी ने कहा कि नवंबर 2017 में प्रदेश की भाजपा सरकार ने तुगलकी फरमान से पूरे पर्वतीय क्षेत्रों में जिला स्तरीय विकास प्राधिकरण लागू कर दिया था। इसका स्थानीय जनता एवं समिति लगातार विरोध कर रही है। उन्होंने कहा कि इतने विरोध के बाद भी प्रदेश सरकार ने केवल प्राधिकरण को स्थगित किया है, जो जनता के साथ धोखा है। जहां एक ओर प्राधिकरण स्थगित किया गया है, वहीं दूसरी ओर मानचित्र स्वीकृत करने के लिए कोई शासनादेश जारी नहीं किया गया है।

यह लोग रहें मौजूद-

इस दौरान चंद्रकांत जोशी, लक्ष्मण सिंह ऐठानी, नारायण दत्त पांडे, महेश चंद्र कांडपाल, हेम चंद्र जोशी, नवीन चंद्र जोशी, हर्ष कनवाल, पूरन रौतेला, सभासद हेम तिवारी, आनंद बगड़वाल समेत विभिन्न संगठनों से जुड़े लोग मौजूद रहे।

Exit mobile version