Site icon Khabribox

रानीखेत: बारिश के बाद गहराया पानी का संकट, लोगों की बढ़ी दिक्कतें

रानीखेत (अल्मोड़ा) से जुड़ी खबर सामने आई है। लगातार बारिश के बाद अब मौसम में बदलाव हो रहा है। बारिश के बाद‌ लोगों की मुश्किलें बढ़ रही है।

पेयजल संकट-

यहां रानीखेत क्षेत्र में पिछले चार दिनों से पानी नहीं आया है। जिस पर चिलियानौला नगर पालिका और ताड़ीखेत के कई गांवों में लोग हैंडपंपों और पारंपरिक पेयजल स्रोतों पर निर्भर हो गए हैं। इससे लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। चिलियानौला बाजार में भी हैंडपंपों के सहारे लोग पानी की व्यवस्था कर रहे हैं।‌पानी नहीं आने से लोगों का नहाना, खाना दूभर हो चला है। जिस पर लोगों ने जल्द पानी की समस्या से निजात दिलाने की मांग की है।

Exit mobile version