Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: चौखुटिया पुलिस ने एनसीसी कैडेटों व छात्र-छात्राओं को किया नशे के विरुद्ध जागरूक, दी अन्य जानकारी

आज दिनांक 13.10.2022 को थानाध्यक्ष दिनेश नाथ महंत थाना चौखुटिया द्वारा मासी मैदान मे खेल महाकुंभ 2022 में आए विभिन्न स्कूलों के NCC कैडेटों व छात्र-छात्राओं को नशे से होने वाले दुष्प्रभाव के बारे में जानकारी देते हुए, जीवन में कभी नशा न करने के लिए प्रेरित किया गया । यह भी बताया गया कि आपके गाँव में या आसपास कोई भी व्यक्ति किसी भी प्रकार की नशे से सम्बंधित पदार्थ बेचता है, उसकी सूचना पुलिस को दे।

उत्तराखंड ऐप की दी जानकारी-

इसके साथ साथ यातायात नियमों ,महिला सुरक्षा संबंधी कानून हेल्पलाइन नंबर 1090, साइबर अपराध ,बाल अपराध के संबंध मे विस्तृत रूप से जानकारी दी गई, साइबर अपराध से संबंधित टोल फ्री नंबर 1930, Uttrakhand Police app, तथा यातायात के नियमों के संबंध में जानकारी दे कर जागरूक किया गया।

Exit mobile version