Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: मैक्स वाहन के ब्रेक फेल, घुसा दुकान के अंदर, दो लोग घायल

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। यहां मौलेखाल (अल्मोड़ा) में एक वाहन शराब की दुकान के अंदर घुस गया। जिसमें एक शख्स घायल हो गया।

वाहन के ब्रेक फेल-

जानकारी के अनुसार शाम को प्रेमनगर की एक मैक्स (वाहन) का मालिक वाहन सही करने के लिए मिस्त्री के पास लाया था। गाड़ी में ब्रेक का काम होना था। मिस्त्री मरम्मत करने के बाद जब वाहन चेक करने लगा तो अचानक ब्रेक फेल हो गए और वाहन दीवार तोड़कर शराब की दुकान के अंदर जा घुसा।‌ इस हादसे में दुकान का सेल्समैन और एक ग्राहक घायल हो गए। जिन्हें अस्पताल ले जाया गया। जहां से दोनों को हायर सेंटर रेफर‌ कर दिया गया है।

Exit mobile version