Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: गरिमा जोशी का शानदार प्रदर्शन, विश्व पैरा एथलेटिक्स ग्रांड प्रिक्स में जीते रजत और कांस्य पदक

अल्मोड़ा जिले से जुड़ी खबर सामने आई है। यहां द्वाराहाट की गरिमा जोशी ने इटली में आयोजित विश्व पैरा एथलेटिक्स ग्रांड प्रिक्स में शानदार प्रदर्शन से पहाड़ का नाम रोशन किया है।

गरीमा ने प्रतियोगिता में जीते पदक-

गरीमा ने इस प्रतियोगिता में रजत और कांस्य पदक अपने नाम किये है। यह प्रतियोगिता सात से नौ मई तक आयोजित हुई थी। इसमें भाला फेंक में गरिमा ने रजत और डिस्कस थ्रो में कांस्य पदक जीता। इसके बाद इटली में पदक जीतने के बाद गरिमा ने एशियाई खेलों के लिए भी क्वालीफाई कर लिया है। गरिमा कुछ साल पहले एक दुर्घटना में घायल हो गई थीं। अब वे व्हील चेयर के सहारे तमाम प्रतियोगिताओं में भाग लेती हैं। उनके शानदार प्रदर्शन से क्षेत्र में खुशी की लहर है।

Exit mobile version