अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस का द्वितीय सत्र जल्द शुरू किया जाएगा।
15 नवंबर से शुरू होगा दूसरा सत्र-
एमबीबीएस के दूसरे सत्र के लिए एनएमसी की मान्यता मिलने के बाद मेडिकल कॉलेज का दूसरा बैच शुरू करने की तैयारियों में जुट गया है। बताया जा रहा है कि यहां अब 15 नवम्बर से एमबीबीएस के दूसरे बैच का अकादमिक सत्र शुरू हो जाएगा। सोबन सिंह जीना राजकीय आयुर्विज्ञान एवं शोध संस्थान अल्मोड़ा में 2021-22 से मेडिकल स्टूडेंट के बैच शुरू हो गये हैं। जिसके बाद अब एमबीबीएस के द्वितीय सत्र के लिए नेशनल मेडिकल कमीशन (एनएमसी) की मान्यता मिल चुकी है।