Site icon Khabribox

अल्मोड़ा नगर के लोगों को झेलना पड़ सकता है बिजली व पानी का संकट, जानें आज कहां कहां रहेगी बिजली कटौती

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। आज रविवार को नगर के लोगों को बिजली और पानी का संकट झेलना पड़ सकता है।

नगर व ग्रामीण क्षेत्रों में बाधित रहेगी बिजली आपूर्ति-

बताया जा रहा है कि इस दौरान नगर में पूरी तरह जलापूर्ति बाधित रहेगी। जिसमें सुबह दस बजे से शाम पांच बजे तक संपूर्ण नगर समेत कई अन्य ग्रामीण इलाकों में भी बिजली गुल रहेगी। इस संबंध में ऊर्जा निगम के ईई कन्हैया जी मिश्रा ने कहा आज लक्ष्मेश्वर, खत्याड़ी, बख, कोसी, सोमेश्वर, ताकुला, कनारीछीना, तोली, लमगड़ा, जैंती, दन्या समेत 132 केवी बिजली उपसंस्थान पिटकुल पांडेखोला से निकलने वाले 33 केवी उपसंस्थानों से जुड़े क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। ऊर्जा निगम की ओर से 33 केवी और 11 केवी लाइनों के ऊपर से गुजर रहे पेड़ों की टहनियों की लॉपिंग की जाएगी। साथ ही सब स्टेशनों में अनुरक्षण का कार्य किया जाएगा। बिजली आपूर्ति ठप होने से कोसी बैराज से पंपिंग बंद रहेगी। पंपिंग बंद होने से नगर के पेयजल वितरण करने वाले टैंकों में पानी एकत्र नहीं हो सकेगा। जिस वजह से आज रविवार को सुबह 10 बजे बाद से नगर में पेयजल आपूर्ति पूरी तरह बाधित रहेगा।

Exit mobile version