Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: सीओ अल्मोड़ा ने आगामी त्योहारों में शान्ति/कानून एवं सुरक्षा व्यवस्था को दुरुस्त रखने हेतु कोतवाली अल्मोड़ा के कर्मचारियों का लिया सम्मेलन

विमल प्रसाद, सीओ अल्मोड़ा द्वारा कोतवाली अल्मोड़ा में नियुक्त पुलिस अधिकारी और कर्मचारी गणों का सम्मेलन लिया गया। सम्मेलन के दौरान आगामी धनतेरस, भाई दूज व दीपावली पर्वों को शान्तिपूर्वक सकुशल सम्पन्न कराने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

दिए यह दिशा निर्देश-

जिसमें कहा कि धनतेरस, भाई दूज व दीपावली त्योहार के दौरान लोगों द्वारा खऱीददारी हेतु बैंकों/एटीएम में लेनदेन अधिक किया जाता है इस दौरान संदिग्ध व्यक्तियों द्वारा महिलाओं आदि से छीना-झपटी की संभावनाएं रहती है, सराफा बाजार, बर्तन बाजार तथा पटाखा बाजार में लोगों द्वारा खरीदारी की जाती है जिससे बाजार में काफी भीड़ भाड़ रहती है, इस दौरान संदिग्ध/अराजक तत्वों/गतिविधियों पर सतर्क दृष्टि रखें तथा किसी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि होने पर तत्काल आवश्यक कार्यवाही करें, त्योहारों से पूर्व नगर के बैंको, एटीएम, सराफा बाजार, बर्तन बाजार, शाँपिग माँल आदि पर लगे सीसीटीवी कैमरे को चैक करें तथा किसी भी प्रकार की कमी होने पर सीसीटीवी कैमरे को सही कराने के लिए सम्बन्धित को अवगत कराने हेतु निर्देशित किया गया।

यह लोग रहें मौजूद-

आगामी त्यौहार के दौरान किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना ना हो इसके लिए सभी अधिकारी/कर्मचारी गणों को सजग/सतर्क रहने हेतु हिदायद दी गई। गोष्ठी के दौरान प्रभारी निरीक्षक कोतवाली अल्मोड़ा राजेश कुमार यादव सहित कोतवाली अल्मोड़ा के कर्मचारीगण मौजूद रहे।

Exit mobile version