Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: पूर्व मुख्यमंत्री एनडी तिवारी की जयंती पर अस्पताल में मरीजों को बांटे फल

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। मंगलवार को उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री नारायण दत्त तिवारी की जयंती और पुण्य तिथि पर उन्हें याद किया गया।

जानें

इस अवसर पर अल्मोड़ा में महिला अस्पताल में मरीजों को फल बांटे गए। वहीं उनकी जयंती बड़ी धूमधाम से मनाई गई। वहीं कांग्रेस जिलाध्यक्ष पीतांबर पांडे ने तिवारी को मरणोपरांत भारत रत्न का सम्मान देने की मांग की। नगर पालिका सभागार में हुए कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि सीएम रहते हुए तिवारी ने नोएडा सिटी के बाद प्रदेश में भी सिडकुल का औद्योगिक क्षेत्र बसाया। आजादी के आंदोलन में भी उनका योगदान रहा।

Exit mobile version