Site icon Khabribox

सल्ट पुलिस व लमगड़ा पुलिस ने आगामी त्योहारों के दृष्टिगत सीएलजी सदस्यों, व्यापार मण्डल व टैक्सी यूयिनन पदाधिकारियों के साथ की समन्वय गोष्ठी

प्रदीप कुमार राय, एसएसपी अल्मोड़ा द्वारा जनपद के सभी थाना/चौकी प्रभारियों को आगामी त्योहारों को शान्ति पूर्वक सकुशल सम्पन्न कराने हेतु अपने-अपने थानों में सीएलजी सदस्यों,व्यापार मण्डल/ टैक्सी यूनियन पदाधिकारियों के साथ गोष्ठी का आयोजन करने हेतु निर्देशित किया गया है।

गोष्ठी का आयोजन-

इस क्रम में थाना सल्ट में उपजिलाधिकारी सल्ट गौरव पाण्डेय की उपस्थिति में थानाध्यक्ष सल्ट अजेन्द्र प्रसाद व थानाध्यक्ष लमगड़ा जसविन्दर सिंह के द्वारा अपने-अपने थानों में आज दिनांक- 20.10.2022 को आगामी धनतेरस, भाई दूज व दीपावली पर्वों को शान्तिपूर्वक सकुशल सम्पन्न कराने हेतु सीएलजी सदस्यों,व्यापार मण्डल/ टैक्सी यूनियन व सामाजिक कार्यकर्ताओं के साथ गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में व्यापार मण्डल से अनुरोध किया गया कि दीपावली पर्व के दौरान पटाखों की दुकान आबादी से दूर निर्धारित स्थान पर ही लगवाये और सुरक्षा हेतु फायर उपकरणों, रेता, बजरी, पानी आदि की समुचित व्यवस्था अनिवार्य रुप से की जाय, टैक्सी यूनियन से यातायात व्यवस्था बनाने हेतु पुलिस का सहयोग करने की अपील की गयी साथ ही संदिग्ध व्यक्ति/गतिविधि दिखाई देने पर तत्काल पुलिस को सूचना देने हेतु बताया गया।

Exit mobile version