Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: दीपावली के दौरान ड्यूटी करने वाले रोडवेज कर्मियों को मिलेगी प्रोत्साहन राशि, जानें

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। दीपावली का त्योहार आ गया है। जिसमें बड़ी संख्या में लोग अपने घर इस त्योहार को मनाने आते हैं।

एक हजार रुपए की प्रोत्साहन राशि-

ऐसे में दीपावली के दौरान 11 दिन तक ड्यूटी करने वाले रोडवेज कर्मचारियों को प्रोत्साहन राशि मिलेगी। जिसमें 20 से 31 अक्तूबर तक केवल एक अवकाश लेकर 11 दिन काम करना होगा। मिली जानकारी के अनुसार पर्वतीय मार्गों पर रोजाना 180 और न्यूनतम 1980 किलोमीटर, मैदानी-पर्वतीय यानी मिश्रित मार्गों पर रोजाना 200 और कम से कम 2200 किलोमीटर, मैदानी मार्गों पर रोजाना 250 और कम से कम 2750 किलोमीटर बस संचालन करने पर परिवहन निगम चालक, परिचालकों को एक-एक हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि देगा।

Exit mobile version