Site icon Khabribox

अल्मोड़ा ब्रेकिंग: दुकान में लगी आग, पूरा सामान जलकर राख, चपेट में आई कार जली

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। आज दिनांक 23.10.2012 को कील घर राजपुरा में देवेंद्र सिंह बिष्ट s/o स्वर्गीय पान सिंह बिष्ट निवासी एरोली की चाय बिस्कुट कोल्ड ड्रिंक आदि की दुकान में आग लग गई थी, जिसके अंदर सिलेंडर भी रखा था, आग लगने से सिलेंडर भी फट गया, मौके पर पुलिस व फायर टीम ने पहुंचकर आग पर काबू किया।

दुकान पूर्ण रूप से जल चुकी है इस घटना में पास में खड़ी मोहम्मद रशीद की ओमिनी कार uk 01 a 3165 भी जल गई है, घटना में कोई जनहानि नहीं हुई।

Exit mobile version