Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: 12 नवंबर को यहां लगेगी लोक अदालत, इन मामलों का होगा निस्तारण

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अल्मोड़ा की ओर से आगामी 12 नवंबर को लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है। यह जानकारी जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव रविशंकर मिश्रा की ओर से दी गई।

लोक अदालत-

जिसमें तहसील द्वाराहाट, रानीखेत और भिकियासैंण सभागार में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। जिसमें आपराधिक मामलों के समझौते, एसएसीटी वाद, लेबर डिस्पुट वाद आदि का निस्तारण किया जाएगा।

Exit mobile version