Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: जिलेभर में धूमधाम के साथ मनाई गई दीवाली, मालाओं की रोशनी से जगमगा उठे गांव- शहर

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। सोमवार को जिलेभर में दीपावली पर्व धूमधाम के साथ मनाया गया।

दीवाली का त्योहार-

दीपावली की सुबह सोमवार को लोगों ने अपने घरों में गन्ने से लक्ष्मी की प्रतिमा का निर्माण किया। देवी का मुखौटा लगाकर सुंदर वख और श्रृंगार से सजाकर घर के मंदिरों में स्थापित किया। इसके बाद शाम को देवी प्राण प्रतिष्ठा की। जिसमें लोगों ने माता लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा-अर्चना कर खुशहाली की कामना की। पूरा अल्मोड़ा नगर‌ मालाओं की रोशनी से जगमगा उठा। साथ रात पर युवाओं ने खुब आतिशबाजी जलाई।

Exit mobile version