Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: अल्मोड़ा जिले के 12 केंद्रों में आयोजित होगी यूपीएससी परीक्षा, तैयारियां तेज

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। यहां जिले में संघ लोक सेवा आयोग की सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा को लेकर तैयारियां तेज हो गई है। जिसमें पांच जून को होने वाली परीक्षा के लिए जिले में 12 केंद्र बनाये गये हैं। इसमें दस अल्मोड़ा नगर और दो रानीखेत नगर के केंद्र शामिल हैं।

कुमाऊं कमिश्नर ने ली बैठक-

इस संबंध में कुमाऊं कमिश्नर ने परीक्षा केंद्रों के लिए नियुक्त सेक्टर मजिस्ट्रेटों एवं अन्य संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने समय से तैयारियां पूरी करने समेत परीक्षा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रखने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने संघ लोक सेवा आयोग की गाइड लाइन के अनुसार तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। सभी परीक्षा केंद्रों पर बिजली, पानी, फर्नीचर आदि की व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। कहा कि परीक्षा व्यस्थापकों की नियुक्ति तथा प्रश्नपत्र समाप्त होने के बाद उन्हें पोस्ट ऑफिस में पहुंचाने एवं डबल लॉक में रखने की तमाम व्यवस्थाएं बनी रहें। इसके अलावा परीक्षा केंद्रों पर परीक्षार्थियों के बैग और मोबाइल रखने की अलग से व्यवस्था करने के भी निर्देश दिये।

यह लोग रहें मौजूद-

इस बैठक में डीएम वंदना, एसएसपी प्रदीप कुमार राय, संयुक्त मजिस्ट्रेट जय किशन, एडीएम सीएस मर्तोलिया, सीईओ सुभाष चंद्र भट्ट समेत अन्य अधिकारी एवं सेक्टर मजिस्ट्रेट मौजूद रहे।

Exit mobile version