Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: पुलिस ने झिरौली बागेश्वर से भागकर आये नाबालिग बालक के परिजनों का पता लगाकर बालक को सकुशल किया सुपुर्द

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। यहां दिनांक 26/10/2022 को चैकिंग के दौरान कोतवाली अल्मोड़ा पुलिस‌ को 01 नाबालिग बालक मिला, उससे पूछताछ करने पर उसने बताया कि उसकी उम्र- 14 वर्ष है और रैखोली थाना झिरौली जिला बागेश्वर का निवासी हूँ।

पुलिस ने परिजनों का पता लगाकर बालक को सकुशल सुपुर्द किया-

उसने बताया कि मैं घर में बिना बताये ही कही जाने के लिए भागकर आया हूँ। अल्मोड़ा पुलिस द्वारा तत्काल नाबालिग बालक के परिजनों का पता लगाकर उनसे सम्पर्क कर अल्मोड़ा बुलाया गया, परिजनों के आने पर बालक को सकुशल उनके सुपुर्द किया गया।

पुलिस का जताया आभार-

अल्मोड़ा पुलिस द्वारा बरती गयी सतर्कता व मानवीय कार्य की परिजनों व प्रत्यक्षदर्शियों द्वारा प्रशंसा की गयी।

Exit mobile version