Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: ताकुला पुलिस ने स्कूली बच्चों को साइबर क्राइम व महिला अपराधों के बारे में दी जानकारी

आज दिनांक 27/5/2022 को हरिराम प्रभारी चौकी ताकुला द्वारा सरस्वती शिशु मंदिर ताकुला में छात्र, छात्राओ को साइबर क्राइम ,घरेलू हिंसा , बच्चों व महिलाओं के प्रति होने वाले सभी अपराधों की जानकारी तथा उनसे बचाव तथा एटीएम फ्रॉड इनसे बचाव , इंस्टाग्राम, फेसबुक व्हाट्सएप ,टि्वटर ऑनलाइन गेम सोशल मीडिया के संबंध में बताया गया ।सोशल मीडिया के द्वारा होने वाले अपराधों की जानकारी तथा उनसे बचाव के संबंध में बताया गया। तथा महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई।

बच्चों को दी जानकारी-

साथ ही समाज में फैल रहे विभिन्न प्रकार के नशे तम्बाकू, गुटखा बीड़ी सिगरेट से दूर रहने बारे में जानकारी,नशे के कारण समाज में होने वाले अपराधों इसके वह दुष्प्रभाव की जानकारी दी गरी और, नशे से बचाव हेतु बताया गया , यातायात के नियम तथा उनका पालन करने के लिए भी बताया गया, किसी प्रकार की समस्या होने पर पुलिस को सूचना देने तथा कानूनी मदद लेने हेतु बताया गया ।

Exit mobile version