Site icon Khabribox

अल्मोडा में अखिल भारतीय समानता मंच उत्तराखंड जनपद कार्यकारिणी का गठन, जानें

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। आज जनपद अल्मोडा में अखिल भारतीय समानता मंच उत्तराखंड जनपद कार्यकारिणी का विधिवत गठन कर दिया गया है।

कार्यकारिणी का गठन

जिस पर संयोजक के एन कांडपाल, पुष्कर सिंह भैसोड़ा व अखिल भारतीय समानता मंच के प्रांतीय पदाधिकारी पी सी तिवारी का आभार जताया। जिसमें अध्यक्ष की जिम्मेदारी वैभव जोशी को सौंपी गई है। उपाध्यक्ष सी एस नैनवाल बनाए गए हैं। वहीं महासचिव पंकज जोशी, सचिव भगवंत सिंह रावत, संगठन सचिव शशि मोहन पांडेय, कोषाध्यक्ष दिगम्बर दत्त फुलोरिया, कार्यकारिणी सदस्य केशर सिंह बिष्ट, राजेश कुमार डालाकोटी, तारा बिष्ट बने‌ है। कुमाऊं मण्डल नैनीताल के मुख्य संयोजक धीरेन्द्र कुमार पाठक ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को दूरभाष पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि कुमाऊं मण्डल के सभी जनपदों व तहसील में भी कार्यकारिणी का गठन किया जायेगा इसे अभियान के रूप में लिया जायेगा। प्रांत के अध्यक्ष वी के धस्माना व सचिव जगदीश कुकरेती के निर्देश पर कार्यकारिणी का गठन किया गया है।

यह लोग रहें उपस्थित-

इस अवसर पर संयोजक के एन कांडपाल, सी एस नैनवाल, पुष्कर सिंह भैसोड़ा, वैभव जोशी, पी एस बोरा भगवंत सिंह रावत पंकज कुमार जोशी रमेश सिंह कनवाल केदार सिंह बिष्ट के पी जोशी तारा सिंह बिष्ट हिमांशु जोशी अमित नारायण सिंह राजेश डालाकोटी, डी चबडाल दिगंबर फुलोरिया, पी सी तिवारी, प्रांतीय उपाध्यक्ष शशि मोहन पांडेय केवलानंद जोशी आदि उपस्थित रहे।

Exit mobile version