Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद ने बेरोजगार युवाओं को जल्द रोजगार उपलब्ध कराने की उठाई मांग

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। यहां खड़ी बाजार धारानौला स्थित परिषद कार्यालय में सोमवार को अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद की बैठक आयोजित हुई।

बेरोजगारी से युवा परेशान

जिसमें वक्ताओं ने बेरोजगारी समेत अन्य मुद्दों पर अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि सरकार सभी बेरोजगार युवाओं को जल्द रोजगार उपलब्ध कराए। वक्ताओं ने कहा कि लगातार बढ़ती बेरोजगारी से युवा वर्ग परेशान है।

यह लोग रहें मौजूद

इस बैठक में परिषद के संरक्षक पीजी गोस्वामी, केशव दत्त पांडे, त्रिलोक सिंह, सुरेश असवाल, हरीश बिष्ट, प्रकाश बोरा, दान सिंह बिरौड़िया आदि मौजूद रहे।

Exit mobile version