Site icon Khabribox

टेबल टेनिस स्टार अचंता शरथ कमल खेल रत्न पुरस्कार और बैडमिंटन खिलाड़ी लक्ष्य सेन अर्जुन पुरस्कार के लिए नामित, इन खिलाड़ियों के नाम भी शामिल, जानें

देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर स्पोट्स जगत से सामने आई है। जिसमें टेबल टेनिस स्टार अचंता शरथ कमल को चयन समिति द्वारा मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार के लिए अनुशंसित किया गया है।

लक्ष्य सेन का अर्जुन पुरस्कार के लिए नाम नामित

बैडमिंटन के स्टार खिलाड़ी लक्ष्य सेन और निखत जरीन (मुक्केबाजी) को अर्जुन पुरस्कार के लिए नामित किया गया है। उत्तराखंड राज्य के अल्मोड़ा जिले के लक्ष्य सेन बैडमिंटन में देश दुनिया में खूब नाम कमा रहे हैं। स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी लक्ष्य सेन ने अपने शानदार प्रदर्शन से पूरे देश का नाम रोशन किया है। इससे उनके गृहनगर में खुशी की लहर है।

अर्जुन पुरस्कार के लिए 25 नाम भेजे-

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक खेल रत्न पुरस्कार के लिए सिर्फ शरथ कमल का ही नाम भेजा गया है। 40 वर्षीय शरथ कमल ने 2022 के राष्ट्रमंडल खेलों में चार पदक जीते थे। इनमें तीन स्वर्ण और एक रजत शामिल था। वहीं
अर्जुन पुरस्कार के लिए 25 नाम भेजे गए हैं। जिसमें सीमा पुनिया (एथलेटिक्स), एल्धोस पॉल (एथलेटिक्स), अविनाश सेबल (एथलेटिक्स), लक्ष्य सेन (बैडमिंटन), एचएस प्रणय (बैडमिंटन), अमित पंघाल (मुक्केबाजी), निखत जरीन (मुक्केबाजी), भक्ति कुलकर्णी (शतरंज) ), आर प्रागनानंद (शतरंज), दीप ग्रेस एक्का (हॉकी), सुशीला देवी (जूडो), साक्षी कुमारी (कबड्डी), नयन मोनी सैकिया (लॉन बॉल), सागर ओवलकर (मल्लखंब), इलावेनिल वलारिवन (शूटिंग), ओम प्रकाश मिथरवाल (शूटिंग), श्रीजा अकुला (टेबल टेनिस), विकास ठाकुर (वेटलिफ्टिंग), अंशु मलिक (कुश्ती), सरिता मोर (कुश्ती), परवीन (वुशु), मानशी जोशी (पैरा बैडमिंटन), तरुण ढिल्लों (पैरा बैडमिंटन), स्वप्निल पाटिल (पैरा स्विमिंग), जेरलिन अनिका जे (बधिर बैडमिंटन) शामिल हैं।

Exit mobile version