Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: रामनगर-डोटियाल मोटर मार्ग पर कई जगह बने गड्ढे दे रहे हादसों को दावत, स्थानीय लोगों ने दिया धरना

मौलेखाल (अल्मोड़ा) से जुड़ी खबर सामने आई है। यहां सल्ट ब्लॉक मुख्यालय मौलेखाल के रामनगर-डोटियाल मोटर मार्ग पर कई जगह गड्ढे हो गए हैं। जिससे हादसों का खतरा भी बढ़ गया है।

सड़कों पर बने गड्ढे बन रहें हादसों की वजह

जिससे राहगीरों व वाहनों के लिए काफी दिक्कतें पैदा हो रही है। इस पर मौलेखाल से 50 मीटर दूर कलमठ के पास बने गड्ढों को भरने की मांग पर स्थानीय लोगों ने प्रदर्शन किया। लोगों ने कहा कि कहा कि डबल इंजन की सरकार के बावजूद ग्रामीण क्षेत्रों की सड़कों का कोई सुधलेवा नहीं है। कहा कि जल्द गड्ढे नहीं भरे गए तो आंदोलन तेज कर दिया जाएगा।

Exit mobile version