Site icon Khabribox

द्वाराहाट: पुलिस ने नशा मुक्ति अभियान के तहत NCC कैडेटों को किया जागरुक

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। दिनांक- 15.11.2022 को थानाध्यक्ष द्वाराहाट राजेन्द्र सिंह बिष्ट द्वारा नशा मुक्ति अभियान के तहत मिशन इण्टर कॉलेज द्वाराहाट के मैदान में NCC 77BN UK के कैडेटों को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराकर नशावृत्ति की रोकथाम एवं बचाव के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी देकर उपस्थित कैडेटों को जीवन में किसी भी प्रकार का नशा नहीं करने के लिये जागरुक करते हुए शिक्षाग्रहण में रुचि लेने हेतु कहा गया।

किया जागरूक

इसके अतिरिक्त महिला सुरक्षा/महिला अपराध, साईबर अपराध, यातायात नियम व उत्तराखण्ड पुलिस एप के सम्बन्ध में जानकारी प्रदान करते हुए जागरुक किया गया व उत्तराखण्ड पुलिस के हेल्प लाईन नंबरों की जानकारी भी दी गयी।

Exit mobile version