Site icon Khabribox

अल्मोड़ा के दीपक फर्त्याल का जूनियर हॉकी प्रशिक्षण शिविर के लिए हुआ चयन, क्षेत्र में खुशी की लहर

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज, रायपुर में खेल हॉकी में अध्ययनरत कक्षा-12 के छात्र दीपक फर्त्याल का चयन भारतीय जूनियर हाकी प्रशिक्षण शिविर के लिये हुआ है। दीपक को शुरुआती प्रशिक्षण कोच राजेंद्र सिंह कनवाल द्वारा दी गई। दीपक ने अल्मोड़ा स्टेडियम में उनसे प्रशिक्षण लिया है। उन्होंने भी दीपक के उज्जवल भविष्य की कामना की है।

दीपक का जूनियर हॉकी इंडिया कैंप में चयन

जिसका आयोजन बैंगलूरू (कर्नाटक) में किया जा रहा है। बताया गया कि 28 अप्रैल, 2022 से 12 मई 2022 तक तमिलनाडु में आयोजित 12वीं हॉकी इण्डिया जूनियर बालक नेशनल चैम्पियनशिप में छात्र द्वारा उत्तराखण्ड राज्य की हॉकी टीम में प्रतिभाग किया गया था, जिसमें छात्र के उत्कृष्ठ प्रदर्शन के आधार पर ही उत्तराखण्ड राज्य से एकमात्र खिलाड़ी का चयन भारतीय जूनियर हॉकी प्रशिक्षण शिविर हेतु हुआ है। दीपक फर्त्याल का भारतीय जूनियर हाकी प्रशिक्षण शिविर में चयन होने पर कॉलेज के समस्त खेल प्रशिक्षकों व कार्मिकों तथा प्रधानाचार्य, राजेश ममगाई द्वारा के उच्च प्रदर्शन एवं उज्जवल भविष्य की कामना करते हुये बधाई एवं शुभकामनायें दी गई।

परिजनों में खुशी की लहर

दीपक मूल रूप से अल्मोड़ा के लमगड़ा के रहने वालेे हैं। जो 18 नवंबर से 30 दिसंबर तक होने वाले जूनियर हॉकी इंडिया कैंप में उत्तराखंड की तरफ से प्रतिभाग करेंगे। दीपक का सपना अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का प्रतिनिधित्व करना है। उनकी इस उपलब्धि से परिजनों व क्षेत्र में खुशी की लहर है। खेल प्रेमी पंकज टम्टा, अनीता पवार, दीपक वर्मा, दीपक शाही, तनुजा फर्त्याल व विक्टोरिया गोल्डन परिवार आदि खेल प्रेमियों ने हर्ष व्यक्त किया है। साथ ही उज्जवल भविष्य की कामना की है।

Exit mobile version