Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने के लिए आम आदमी पार्टी युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने किया प्रर्दशन

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। यहां आज चौघानपाटा में आम आदमी पार्टी के यूथ विंग जिला अध्यक्ष दानिश कुरैशी के नेतृत्व में अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने के लिए अल्मोड़ा विधानसभा में आम आदमी पार्टी युवा मोर्चा की टीम ने विरोध प्रदर्शन किया।

अंकिता भंडारी केस में हो सीबीआई जांच

जिस पर उन्होंने सीबीआई जांच करने और स्पेशल व्यक्ति का नाम उजागर करने को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। साथ ही कहा अगर मुख्यमंत्री ने सीबीआई जांच कर उस व्यक्ति का नाम उजागर नहीं किया तो फिर बड़े स्तर से प्रदेश लेवल पर अंकिता भंडारी को इंसाफ दिलाने के लिए पूरे उत्तराखंड में आंदोलन करेगी।

यह लोग रहें मौजूद

इस कार्यक्रम में सामिल सूरज आर्य, मनीष मेहरा ,अमित आर्य, प्रेम बोरा, मनु कुरैशी, फैजान कुरैशी, गुलाब कुरैशी ,सलमान कुरैशी, जाहिद कुरैशी, नितिन सिंह, विजय बिष्ट, कलीम कुरैशी आदि लोग मौजूद रहे।

Exit mobile version