Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: महिला सशक्तिकरण मंत्री रेखा आर्य ने ताकुला क्षेत्र का किया भ्रमण, जनता की समस्याओं के निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को दिए निर्देश

अल्मोड़ा: महिला सशक्तीकरण मंत्री रेखा आर्य विकास खण्ड ताकुला के बसौली गांव पहुंची जहाँ कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया, इस दौरान मंत्री रेखा आर्य ने सभी लोगों एवं कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। इस दौरान मा0 मंत्री ने क्षेत्र भ्रमण आगमन पर स्थानीय जनता की जनसमस्यायों को सुना और उनके त्वरित निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए।

क्षेत्र की समस्याओं का किया जाएगा समाधान

इस दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं से महिला सशक्तीकरण मंत्री को अवगत कराया जिस पर उन्होंने आश्वस्त किया कि क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं का समाधान अवश्य किया जायेगा।

क्षेत्र के विकास कार्य कराना ही प्राथमिकता है- रेखा आर्य

उन्होंने कहा कि सड़क, स्वास्थ्य, रोजगार, शिक्षा को लेकर कई प्रस्ताव शासन को भेजे जा चुके हैं जिन पर जल्द ही कार्य शुरू होंगे। उन्होंने कहा कि वह सोमेश्वर की बेटी हैं ऐसे में उनका क्षेत्र से विशेष लगाव है, क्षेत्र के विकास कार्य कराना ही उनकी प्राथमिकता है।

प्रदेश के विकास के लिए नए आयाम किए जा रहे हैं स्थापित

उन्होंने कहा कि क्षेत्र की जनता ने उन्हें हर चुनाव में अपना भरपूर सहयोग दिया है जिसकी वह आजीवन आभारी रहेंगी। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है।

इस अवसर पर उपस्थित रहे

इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष भूपाल सिंह रावत, पूर्व मंडल अध्यक्ष प्रताप सिंह नेगी, मंडल महामंत्री प्रदीप नगरकोटी, जगदीश डंगवाल, मंडल उपाध्यक्ष दिनेश लोहनी, मंडल उपाध्यक्ष बलवंत रावत, मंडल मंत्री कुंदन सिंह, युवा मोर्चा अध्यक्ष योगेश बिष्ट, युवा मोर्चा महामंत्री विजय वर्मा, प्रधान संगठन अध्यक्ष वीरेंद्र बिष्ट, युवा मोर्चा उपाध्यक्ष आशीष भाकुनी, मदन बिष्ट, श्रीमती दीपा भाकुनी, श्रीमती भगवती डंगवाल, श्रीमती रेवती देवी, पूर्व प्रधान गंगा पांडेय सहित स्थानीय जनता उपस्थित थी।

Exit mobile version