Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: बढ़ती ठंड के साथ बीमारियों ने दी दस्तक, जिला अस्पताल में ओपीडी 500 के पार

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। नवंबर का महीना है। साथ ही ठंड में भी तेजी से इजाफा होने लगा है। कभी धूप तो कभी आसमान में बादलों का दौर लग रहा है। इस बदलते मौसम में बीमारी का प्रकोप भी बढ़ गया है।

बीमारी का प्रकोप

ऐसे में अस्पतालों में मरीजों की भीड़ बढ़ रही है। जिसमें लोग सर्दी-जुकाम, टायफाइड, वायरल, सांस की बीमारी से जूझ रहे हैं। वहीं जिला अस्पताल में सोमवार को रोगियों की काफी भीड़ रही। जिससे ओपीडी भी 500 के पार पहुंच गई और पंजीकरण की पर्ची के लिए भी लोगों को लंबी लाइन लगानी पड़ी और अपनी बारी का इंतजार करना पड़ा।

Exit mobile version