Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: सिंचाई अव्यवस्था से खिन्न महिलाओ ने दिया धरना, जेई को घेरा

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। चौखुटिया (अल्मोड़ा) में नगर पंचायत के वार्ड धुधलिया बिष्ट और धुधलिया महर में सिंचाई अव्यवस्था से खिन्न महिलाओं ने सोमवार को धरना दिया।

किसानों की समस्या का शीघ्र हो समाधान

जिस पर महिलाओं ने मौके पर पहुंची सिंचाई विभाग की जेई मंजू नेगी को एक घंटे तक घेरा। इसके बाद उनके आश्वासन पर महिलाएं मान गईं।‌ महिलाओं का आरोप है कि दो वार्डों के खेतों में सिंचाई के लिए बनाई गई धुधलिया महर नहर में पिछले तीन साल से पानी नहीं आ रहा है। सिंचाई के लिए किसान परेशान हो रहे हैं। किसान ढाई साल से लगातार प्रार्थना पत्र देकर नहरों में पानी चलाने की मांग कर रहे हैं लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। जिससे ग्रामीण काफी परेशान हैं। जिस पर जेई ने हफ्तेभर में नहर की मरम्मत कर सिंचाई की वैकल्पिक व्यवस्था का प्रस्ताव नाबार्ड के माध्यम से भेजने का आश्वासन दिया। तभी करीब एक घंटे बाद महिलाओं ने उन्हें जाने दिया।

Exit mobile version