Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: साप्ताहिक बंदी के बाद खुले बैंकों  में लगी लंबी कतारें

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। यहां साप्ताहिक बंदी के बाद सोमवार को बैंक खुले। जिसमें लोगों की लंबी भीड़ रही। एसबीआई, पीएनबी, केनरा सहित अन्य बैंकों में लोग लाइन में खड़े रहे।

लोगों की रहीं लंबी भीड़

जिस पर कई बैंकों में लोगों को कतार लगानी पड़ी जिससे उन्हें अपनी बारी के लिए लंबा इंतजार करना पड़ा। रविवार की साप्ताहिक बंदी के बाद सोमवार को बैंक खुले तो सुबह से ही लोगों का बैंक पहुंचना शुरू हो गया। इस दौरान नकदी निकासी, चेक जमा करने, बैंक ड्राफ्ट बनाने आदि कामों के लिए दूरदराज से बढ़ी संख्या में लोग जिला मुख्यालय पहुंचे जिससे बैंकों में भीड़ रही।

Exit mobile version