Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: नगरपालिका की पूर्व सभासद दया जोशी व पत्रकार नवीन उपाध्याय की माता का निधन

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। नगर पालिका की पूर्व सभासद दया जोशी का 55 साल की उम्र में निधन हो गया है। गाजियाबाद में उन्हें दिल का दौरा पड़ा।

नगरपालिका की पूर्व सभासद का निधन

उनके निधन पर नगरपालिका अध्यक्ष प्रकाश चन्द्र जोशी ने शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा बालेश्वर वार्ड से सभासद रही दया जोशी बेहद कर्मठ और जुझारू महिला थी। स्वर्गीय दया जोशी राज्य महिला आयोग की सदस्य भी रही, उनका ढूंगाधारा में आवास है। उनका पार्थिव शरीर यहां पहुंचेगा। जिसके बाद विश्वनाथ धाम में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। उन्होंने कहा कि भगवान उनकी आत्मा को अपने चरणों में स्थान दे और उनके परिजनों को दुख सहने की शक्ति प्रदान करें।

पत्रकार नवीन उपाध्याय की माता का निधन

वहीं अल्मोड़ा नगर के पत्रकार नवीन उपाध्याय की माता जी मुन्नी देवी का 70 वर्ष की उम्र में हल्द्वानी में निधन हो गया है। उनके निधन पर नगरपालिका अध्यक्ष प्रकाश चन्द्र जोशी समेत अन्य लोगों ने शोक व्यक्त किया है।

Exit mobile version